Homeमध्य प्रदेशकचरा फेंकने को लेकर उपजा विवाद, एक परिवार पर धारदार हथियार से...

कचरा फेंकने को लेकर उपजा विवाद, एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला

दमोह। एमपी के दमोह स्थित कंजरा मडिय़ा गांव में कचरा फेंकने को लेकर उपजे विवाद पर पड़ोस ने पति, पत्नी व बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हमला होते देख आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए, जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है।

बताया गया है कि ग्राम कंजरा मडिय़ा में रहने वाले पड़ोसी बलई सिंह ने आज सुबह ज्ञानसिंह के आंगन कचरा फेंक दिया। ज्ञानसिंह की पत्नी कल्लो बाई आंगन में आई तो कचरा देखकर बलई सिंह को टोका। जिसपर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि ज्ञानसिंह व बेटा महेन्द्र आ गए। इस बीच बलई सिंह कुल्हाड़ी लेकर आया और ज्ञानसिंह पर हमला कर दिया। ज्ञानसिंह पर हमला होते देख पत्नी कल्लो बाई व बेटे महेन्द्र ने बीच बचाव किया तो उनपर भी हमला कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्हे देख हमलावर बलई सिंह गाली गलौज करते हुए भाग निकला। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ज्ञानसिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी बलई सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Latest News