Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशफिल्मी स्टाइल में भाग रही कार ने मचाया कोहराम,अनियंत्रित होकर एक दुकान...

फिल्मी स्टाइल में भाग रही कार ने मचाया कोहराम,अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बिलहरी क्षेत्र में तेज गति से आई कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदते हुए सीधे एक दुकान में जा घुसी। जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरातफरी व भगदड़ मच गई।

जानकारी के अनुसार शराब के नशे धुत कार चला रहा युवक जब वह बिलहरी मुख्य मार्ग से गुज रहा था, इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर एक दुकान की शटर और दीवार तोड़ती हुई कार अंदर जा घुसी, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को कार से बाहर निकाला। घटना को लेकर लोगों का कहना है कि बिलहरी से लेकर गौर मार्ग तक खुले होटल, पब व अहाते इन हादसों की मुख्य वजह बन रहे हैं। देर रात तक पबों में शराबखोरी होती है और नशे में धुत युवक सड़कों पर फिल्मी स्टाइल में कार चलाते हुए भागते है, जो हादसों का कारण बनता जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Latest News