Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशसुख-सागर वेली कालोनी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर में लाखों रुपए की...

सुख-सागर वेली कालोनी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर में लाखों रुपए की चोरी

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित सुख सागर कालोनी ग्वारीघाट में रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी सागर वर्मा के घर में करोड़ों की चोरी की वारदात सामने आई है। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब सागर वर्मा अपनी मां की तबियत खराब होने पर अस्पताल लेकर गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस को शिकायत देते हुए सागर वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी सुखसागर वैली पोलीपाथर ने बताया कि वे ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते है। उनकी उसकी माता जी का स्वास्थ्य खराब होने से जबलपुर हास्पिटल में भर्ती है। वे अपनी पत्नी के साथ शाम लगभग 4.30 बजे जबलपुर हास्पिटल के लिये गये थे, घर के मेन दरवाजा में ताला लगा दिया था।

दूसरे दिन दोपहर लगभग 2.30 बजे पड़ोसी के अरूण जायसवाल ने फोन कर बताया कि आपके घर का दरवाजा खुला है तो वह अपनी पत्नी के साथ घर वापस आकर देखा दरवाजा का ताला टूटा पड़ा था अंदर जाकर देखा दोनों बेडरूम के आलमारी का ताला टूटा था पूरा सामान बिखरा हुआ था

चोरी गए जेवर व नगदी रुपए-

पुलिस को पूछताछ में सागर वर्मा ने बताया कि आलमारी में रखे सोने के 9 नग सेट (प्रत्येक में 1 हार एवं 2 कान के हैं) जिसमें 1 हार, 2 ब्रेसलेट, 5 चैन, 8 कंगन, 8 अंगूठी, 2 बेंदी, 14 नग कान के टाप्स, 1 नथ, 4 कंगन, 12 जोड़ी बिछिया, 5 जोड़ी पायल, 1 हाथ का मंगलसूत्र, 1 सिंदूरदानी, 12-12 सिक्के, 1 चांदी का लोटा, 3 चैन, 2 जोड़ी कड़े, वजनी लगभग 70 तोला सोना एवं 1 किलो चांदी तथा नगदी 6 लाख रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

सीसीटीवी कमरे में कैद हुए अज्ञात चोर-

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरा देखने पर 4 अज्ञात नकाबपोश लड़के घर में घुसे थे,पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Latest News