जबलपुर। नगर निगम द्वारा बकाया करों की वसूली को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त के निर्देशानुसार संभागवार एवं वार्डवार कार्रवाई करते हुए 9 करदाताओं के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है।
राजस्व टीम ने संभाग स्तरीय अधिकारियों के सहयोग से कछपुरा, अधारताल और रांझी क्षेत्रों में प्रभावी अभियान चलाया। जिन करदाताओं ने बार-बार सूचना के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की, उनकी संपत्तियों पर तालाबंदी, नोटिस चस्पा और अंतिम चेतावनी जैसी कार्रवाई की गई।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में बकाया राशि जमा नहीं होने पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत कुर्क सम्पत्तियों की नीलामी एवं अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।











