Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयजबलपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकाया टैक्स वसूली के लिए गैस...

जबलपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकाया टैक्स वसूली के लिए गैस गोदाम सील

जबलपुर । नगर निगम द्वारा बकाया कर वसूली अभियान को तेज करते हुए कछपुरा संभाग में एक बड़ी कार्रवाई की गई। निगमायुक्त के कड़े निर्देशों के पालन में लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले करदाताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी के तहत संभाग क्रमांक 02 कछपुरा के मदन महल वार्ड क्रमांक 15 में स्थित बघेला कंपनी के गैस गोदाम पर करीब ₹2,59,445 संपत्ति कर बकाया था। बार-बार सूचना देने के बावजूद राशि जमा न होने पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम को सील कर दिया।

नगर निगम का कहना है कि शहर के विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए समय पर टैक्स भुगतान बेहद जरूरी है। इसलिए वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा।

निगमायुक्त ने अपील कर कहा है कि सभी करदाता एवं व्यवसायी समय पर बकाया कर जमा करें, ताकि किसी भी अप्रिय कार्रवाई से बचा जा सके और शहर के विकास में अपना सहयोग दे सकें।

Related Articles

Latest News