भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस की किसान चौपाल बुलाई गई, जिसमें राहुल गांधी पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की।
उन पर एपस्टीन और अडाणी के केस का दबाव है। हिंदुस्तान को बेच दिया। किसानों का डेटा अमेरिका को बेच दिया।
राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।
वे चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बात रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी तो उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरेंडर मोदी हैं। उन्होंने देश को बेच दिया। किसानों के साथ छल किया। मोदीजी रोज उठकर चाय पर बात करते थे तो क्या देश को बेचने की बात करते थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच धक्का-मुक्की-
सभा स्थल पर जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम में आने वालों को प्लेटिनम प्लाजा और वीआईपी रोड डिपो की ओर से एंट्री दी जा रही है।
वहीं जवाहर चौकए,माता मंदिर और न्यू मार्केट की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इसके बावजूद कई मार्गों पर कांग्रेसी अब भी डटे हुए हैं। प्रवेश न मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। जबकि पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।
अमेरीका से ये डील नहीं है, दिल में तीर है-
राहुल गांधी ने कहा. मोदी ने देश को बेच दिया। ये बात बीजेपी और आरएसएस के सारे कार्यकर्ता के मन में है। वो जानते हैं कि नरेंद्र मोदी को दो ग्रिप से चोक कर दिया गया है। उनकी आंखों में देखिए आपको दिखेगा कि नरेंद्र मोदी को फंसा दिया गया है। उन्होंने ये डील की है। ये डील नहीं है, इनके दिल में तीर है।
रमोदी ने किसानों को खत्म किया, हमारा डेटा दिया-
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने किसानों को खत्म किया। हमारा डेटा दिया। टेक्स्टाइल इंडस्ट्री को खत्म किया। अब कहते हैं हम बांग्लादेश की मदद करेंगे। टेक्स्टाइल में जीरो परसेंट टैक्स लगाएंगे।
हमारा मंत्री कहता है कि हिंदुस्तान अमरीका से कपास खरीदेगा तो टैक्स जीरो। ट्रंप कहता है कि हर साल हिंदुस्तान को नौ लाख करोड़ रुपए का माल अमरीका से खरीदना पड़ेगा। पांच साल के लिए। बात समझिए। ऐसे में हमारी इंडस्ट्री का क्या होगा।
खडग़े बोले, मोदी डरपोक पीएम हैं-
इस मौके पर खडग़े ने कहा, मोदी जैसा प्रधानमंत्री आज तक नहीं देखा। मोदी आज आंख में आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते। अपनी बात नहीं रखते। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाते। सिर्फ बात करते हैं।
मन की बात करते हैं। नरेंद्र मोदी डरपोक पीएम हैं। वह सिर्फ कांग्रेस को डराने का काम करते हैं, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है। मोदी ने दबाव में सब दे दिया। मैं पूछता हूं आपने लिया क्याघ् मुझे एक चीज बता दो।
कुछ नहीं लिया। पहले से ज्यादा टैक्स हम देंगे। हमारा पहले कम था। हम कोई इंपोर्ट की गारंटी नहीं दी। मैं लिखकर दे सकता हूंए अगर मोदी पर दबाव और धमकी नहीं होती तो वे ऐसा नहीं करते।
दम है तो अमेरिका-यूएस की डील रद्द करके दिखाए-
राहुल गांधी ने कहा कि दम है तो आप अमरीका और यूएस की डील को रद्द करके दिखा दीजिए। ये नहीं कर सकते हैं क्योंकि अडाणी का केस है। एपस्टीन की धमकी है।
सिर्फ किसानों को नहीं, 21वीं सदी में सबसे जरूरी चीज डेटा है। जिसके पास डेटा है वो जीतेगा, जिसके पास डेटा नहीं है वो खत्म हो जाएगा। राहुल ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा हिंदुस्तान के पास है।
दूसरे नंबर पर चाइना है। हिंदुस्तान के डेटा के बिना चाइना का मुकाबला अमरीका नहीं कर सकता है। इस डील में छोटी सी स्क्रिप्ट में मोदी ने पूरा डेटा अमरीका के हवाले कर दिया।











