HomeTechnologyVivo T5 Pro 5G: 9,020mAh बैटरी के साथ सबसे पतला फोन जल्द...

Vivo T5 Pro 5G: 9,020mAh बैटरी के साथ सबसे पतला फोन जल्द लॉन्च, फीचर्स ने मचाया तहलका

वीवो भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठा है।

इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक खास माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। जहां इसके कुछ प्रमुख फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की पहली झलक देखने को मिलती है। जानिए विस्तार से पूर्ण जानकारी।

Vivo T5 Pro 5G will be launched in India soon

कंपनी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए बताया कि Vivo T5 Pro 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है, जिससे यह पुष्टि होती है कि फोन वहीं बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इस फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला सबसे पतला स्मार्टफोन होगा।

camera setup

फोन में 120fps तक गेमिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो पिल-शेप (कैप्सूल जैसे) मॉड्यूल में दिया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के बाईं तरफ होंगे, जबकि दाईं तरफ साफ (क्लीन) डिजाइन रहेगा। नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, USB Type-C पोर्ट और सिम ट्रे दी जाएगी।  

 

Expected price and features

रिपोर्ट्स के अनुसार , Vivo T5 Pro 5G को भारत में अप्रैल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि इसकी सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है। इसकी संभावित कीमत ₹30,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है।

यह फोन Cosmic Black और Glacier Blue रंग विकल्पों में आ सकता है। इसमें 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देगा।

 

फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है। इसके अलावा, इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और IP68 + IP69 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा) मिलने की भी संभावना है।

 

Related Articles

Latest News