Fujifilm ने भारतीय बाजार में अपना नया मिररलेस कैमरा Fujifilm X-T30 III लॉन्च कर दिया है। यह कैमरा खासतौर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। लाइटवेट बॉडी (लगभग 378 ग्राम) के साथ यह कैमरा पोर्टेबल होने के साथ-साथ पावरफुल परफॉर्मेंस भी देता है।
Great sensor and processor
Fujifilm X-T30 III में 26.1 मेगापिक्सल का X-Trans CMOS 4 सेंसर दिया गया है। इसके साथ X-Processor 5 मिलता है, जो इमेज प्रोसेसिंग को तेज और बेहतर बनाता है। इससे फोटो में बेहतर डिटेल और डायनामिक रेंज मिलती है।
Video recording is also powerful
यह कैमरा वीडियो क्रिएटर्स के लिए भी शानदार ऑप्शन है। इसमें 6.2K/30fps ओपन गेट वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 4K/60fps वीडियो और 1080p में 240fps तक स्लो-मोशन शूटिंग की सुविधा भी दी गई है।
AI autofocus and stabilization
कैमरे में AI-पावर्ड ऑटोफोकस दिया गया है, जो इंसान, जानवर, पक्षी, वाहन और यहां तक कि ड्रोन को भी पहचानकर ट्रैक कर सकता है। साथ ही डिजिटल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर हैंडहेल्ड शूटिंग को और स्मूद बनाता है।
Film Simulation and Customization
Fujifilm के इस कैमरे में डेडिकेटेड फिल्म सिमुलेशन डायल दिया गया है, जिससे यूजर्स REALA ACE और NOSTALGIC Neg सहित 20 अलग-अलग कलर प्रोफाइल के बीच स्विच कर सकते हैं। इसमें कस्टम फिल्म सिमुलेशन (FS1-FS3) का भी सपोर्ट है, जिससे यूजर अपनी पसंद के कलर सेटिंग्स सेव कर सकते हैं।
Battery and other features
कैमरे में NP-W126S बैटरी दी गई है, जो 6.2K वीडियो शूटिंग में करीब 45 मिनट तक चल सकती है। वहीं स्टिल फोटोग्राफी में यह 315 से 425 शॉट्स तक का बैकअप देती है। इसमें 1.62 मिलियन डॉट्स वाली टिल्टिंग LCD डिस्प्ले और सिग्नेचर व्यूफाइंडर डिजाइन भी मिलता है। इसके अलावा इंस्टैक्स प्रिंटर के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया है।
Price and availability
Fujifilm X-T30 III की शुरुआती कीमत 1,02,999 रुपये रखी गई है। वहीं 13-33mm लेंस किट के साथ इसकी कीमत 1,19,999 रुपये है। यह कैमरा भारत में अधिकृत Fujifilm रिटेलर्स के पास बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।











