Saturday, June 27, 2026
Homeमध्य प्रदेशPower company : एमडी के निर्देश - आउटसोर्स कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य...

Power company : एमडी के निर्देश – आउटसोर्स कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य पर हो फोकस

Power company : जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने अधिकारियों से कहा है कि कंपनी मे कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मियों से उनकी योग्यता एवं विशेषज्ञता के अनुरूप कार्य लिया जाए तथा उनकी बेहतर कैरियर प्लानिंग और कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यालय शक्ति भवन जबलपुर में आयोजित मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि कंपनी में कार्य का बेहतर वातावरण उपलब्ध है, इसलिए कर्मी अपने नियमित कार्य के साथ उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विशेषज्ञता हासिल करने का भी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि एमपी ट्रांसको में कार्य कर अनुभव प्राप्त करने वाले अनेक कर्मी देश की अन्य संस्थाओं में भी चयनित हुए हैं।

Power company : Work on a rotational basis

प्रबंध संचालक ने अधिकारियों से कहा कि आउटसोर्स कर्मियों को रोटेशन के आधार पर विभिन्न प्रभागों में कार्य करने का अवसर दिया जाए, ताकि उन्हें विविध कार्य प्रणालियों का अनुभव प्राप्त हो सके।

Power company
Power company
Power company : Those who do not work with complete dedication will be transferred

बैठक के दौरान उन्होंने एचआर विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश में एआई और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने वरिष्ठ कर्मचारियों से अपने अनुभव नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने की अपील की।

Power company
Power company
Power company : साथ ही स्पष्ट किया कि मुख्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण समर्पण से कार्य करें, अन्यथा आवश्यकता अनुसार उन्हें फील्ड में स्थानांतरित किया जा सकता है, जहां कार्मिकों की अधिक आवश्यकता है।

बैठक में मुख्य अभियंता (एचआर) धीरेंद्र सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News