Friday, June 19, 2026
HomeबॉलीवुडTV प्रोड्यूसर्स पर शिल्पा शिंदे के गंभीर आरोप, कहा- 'ये माफिया हैं'

TV प्रोड्यूसर्स पर शिल्पा शिंदे के गंभीर आरोप, कहा- ‘ये माफिया हैं’

TV : एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों के सामने आने वाली चुनौतियों और शोषण के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। अभिनेता शहजादा धामी को कथित तौर पर करीब 30 लाख रुपये का बकाया भुगतान न मिलने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिल्पा ने टेलीविजन इंडस्ट्री के कुछ प्रोड्यूसर्स को ‘माफिया’ करार दिया और कलाकारों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के बाहर के लोग यह नहीं समझ सकते कि कलाकारों को अपने अधिकारों के लिए किस तरह के संघर्ष से गुजरना पड़ता है। शिल्पा ने ‘भाभीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली से जुड़े पुराने विवाद का जिक्र करते हुए उन आलोचनाओं का भी जवाब दिया, जिनका सामना उन्हें वर्षों से करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उस कठिन दौर में उन्होंने काफी मानसिक और पेशेवर दबाव झेला, लेकिन उन्हें अपने कई सह-कलाकारों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। अभिनेत्री के इस बयान ने एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों के अधिकारों और कार्यस्थल की परिस्थितियों को लेकर बहस छेड़ दी है।

गुरुवार को अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों के साथ होने वाले व्यवहार और कथित गलत तौर-तरीकों पर खुलकर नाराजगी जताई। अभिनेता शहजादा धामी की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए शिल्पा ने प्रोड्यूसर्स की कार्यशैली की आलोचना की और कहा कि कलाकारों को उनके मेहनताने और सम्मान के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों के सामने झुकने या समझौता करने से बेहतर है कि वह अभिनय छोड़ दें और सब्जियां बेचकर अपना गुजारा करें। शिल्पा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है और एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों के अधिकारों तथा कामकाजी माहौल को लेकर बहस छेड़ दी है।

TV : कलाकारों को बताया माफिया 

कलाकारों का साथ न देने के लिए कलाकारों के संगठनों की आलोचना करते हुए शिल्पा ने कहा, ‘टीवी इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर्स माफिया की तरह काम करते हैं। वे व्हाइट-कॉलर माफिया हैं। जो प्रोड्यूसर्स उनका साथ देने से मना करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और कहा जाता है कि अगर भविष्य में उनके साथ कुछ हुआ, तो कोई उनका साथ नहीं देगा। उनके काम में भी रुकावटें डाली जाती हैं।’

TV : लोगों के मरने पर दुख जताते हैं- शिल्पा शिंदे

उन्होंने उन लोगों पर भी तंज कसा जो कलाकारों की मौत पर दुख तो जताते हैं, लेकिन जीते-जी उनका साथ नहीं देते। नाराज शिल्पा ने कहा कि विवाद के समय उन्हें अकेला छोड़ दिया गया था और इंडस्ट्री से कोई भी उनके समर्थन में आगे नहीं आया। उन्होंने आगे कहा, ‘उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। आज भी, जब उनके पास मेरे साथ खड़े होने का मौका था, तब भी वे नहीं आए। मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं थी। किसी को पता भी नहीं है कि उस समय मैं किन हालात से गुजरी थी। लोग मुझ पर झूठा आरोप लगा रहे हैं कि मैंने यह सब सिर्फ पैसे के लिए किया। आज, 10 साल बाद भी, वह प्रोड्यूसर टीवी शो और फिल्में बना रहा है। किसी में भी अपने लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ने की हिम्मत नहीं है। और फिर लोग आत्महत्या जैसा चरम कदम उठा लेते हैं।’

TV : को-एक्टर्स नहीं देते साथ

शिल्पा ने अपनी बात पर कायम रहते हुए कहा कि उन्होंने सच कहा था और सार्वजनिक रूप से बोलने के उनके अपने कारण थे और उन्हें पूरी तरह से पता था कि उन्होंने उस समय बोलने का फैसला क्यों किया था। उन्होंने कहा, ‘आज मौका था, मेरे को-एक्टर्स बोल सकते हैं, यह बात मेन है। मेरा ईमान जानता है कि क्या हुआ था मेरे साथ और क्या नहीं। मुझे काम नहीं करना है आप लोगों के साथ, चाहिए भी नहीं मुझे रोल। घटिया काम करते हो आप लोग।’

TV : शिल्पा ने किया था झूठा यौन उत्पीड़न का केस

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट में शिल्पा ने माना कि उन्होंने ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा केस किया था। यह केस उन्होंने तब किया था जब उन्होंने शो छोड़ दिया था और उन्हें उनके बकाया पैसे नहीं मिले थे। शिल्पा शिंदे ने कहा कि उस समय उन्हें लगा कि उन्हें कोने में धकेल दिया गया है और ये आरोप लगाना ही उनके पास आखिरी रास्ता बचा था। एक्ट्रेस ने यह भी माना कि यह मामला आपसी समझौते के साथ खत्म हुआ और उन्हें उनके बकाया पैसे मिल गए।

Related Articles

Latest News