शासन के आदेश को ठेंगा दिखा सेवा पुस्तिका संधारण न करने वाले प्राचार्यो पर हो कार्यवाही

मध्य प्रदेश ततीय वर्ग शासकीय कर्ममचारी संघ के अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रातीय संयोजक मुकेश सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने पूर्व में ही आदेश जारी कर जिले के साथ-साथ प्रदेश के समस्त प्राचार्यों को अपने अधिनस्थ कार्यरत शिक्षकों व अध्यापकों की द्वितीय सेवा पुस्तिका संधारित कर लोक सेवकों को उपलब्ध कराने को कहा है।

इसके बावजूद भी जिले के प्राचार्यों द्वारा द्वितीय सेवा पुस्तिका तो छोड़िये मूल सेवा पुस्तिका का भी संधारण समय पर नही किया जा रहा है। जिस कारण लोक सेवकों में भारी आकोश व्याप्त है। शासन के आदेश को ठेंगा दिखाने वाले प्राचार्यो पर समय पर कार्यवाही न होने से ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है।

संघ के मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री नितिन अग्रवाल, तररूण पंचोली, बीरेन्द्र धुर्वे, आनन्द रैकवार, महेश कोरी, राकेश दुबे, मनीष लोहिया, संतोष तिवारी, प्रणव साहू, विनय नामदेव, प्रियांशु शुक्ला, मो तारिक, मनोज सेन, श्याम नारायाण तिवारी, देवदत शुक्ला, सोनल दुबे, मनीष शुक्ला आदि ने जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर से मांग की है कि अध्यापकों की सेवा पुस्तिका संधारित न करने वाले प्राचार्यों पर कठोर कार्यवाही की जाए।