मिज़ोरम के जंगलों में फैली आग, प्रधानमंत्री ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को फोन पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की। प्रधानमंत्री ने मिज़ोरम के मुख्यमंत्री के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों के जंगलों में फैली आग से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की और राज्य के विभिन्न हिस्सों के जंगलों में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस संकट से निपटने के लिए उन्हें केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। हम सभी मिजोरम के लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करते हैं।