Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयमप्र सहित दस राज्यों में 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल

मप्र सहित दस राज्यों में 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल

गुरुवार को वित्त मंत्री ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कमी करते हुए राज्यों से भी 2.50 रुपये की कमी लाने का अनुरोध किया था। केंद्र सरकार ने उत्पाद कर में 1.50 रुपये प्रति लीटर की दर से कटौती कर उपभोक्ता को लगातार बढ़ रहे ईंधन के दाम से थोड़ी राहत दिलाने की कोशिश की है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कांफ्रेंस में गुरुवार को इस कर कटौती की घोषणा की। वित्तमंत्री ने कहा कि उत्पाद कर में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है जबकि तेल विपणन कंपनियों को एक रुपये प्रति लीटर का दबाव वहन करना होगा। इसके तुरंत बाद गुजरात, महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, असम, उत्तराखंड और झारखंड ने तेल पर वैट में 2.50 रुपए की कमी करने की घोषणा कर दी। इससे आम जनता को तेल करीब 5 रुपए तक सस्‍ता मिलेगा।

Related Articles

Latest News