स्टार भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। लवलीना बोरगोहेन को महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ हार का करना पड़ा। बुसेनाज सुरमेनेली 5-0 से जीत दर्ज करने में सफल रही।
बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को कांस्य पदक मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रिंग में लवलीना ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बॉक्सिंग रिंग में लवलीना की सफलता से कई भारतीयों को प्रेरणा मिलेगी, उन्होंने कहा कि ‘लवलीना की दृढ़ता और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।















