WCRMS की नई कार्यकारिणी से हाईकोर्ट में हटी रोक, संघ ने जीएम को सौंपा पत्र

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ में जारी गतिरोध पर विराम लगने और माननीय मप्र हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अशोक शर्मा महामंत्री वेस्ट सेन्टल रेलवे मजदूर संघ ने आज शुक्रवार को महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल सुधीर कुमार गुप्ता, अपर महाप्रबंधक शौभन चौधुरी, कार्मिक अधिकारी एसके अलबेला को विधिवत रूप से संघ का पत्र सौंपा।

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस माननीय मप्र हाईकोर्ट ने निर्णय देते हुए मज़दूर संघ की नई कार्यकारिणी पर लगाई गई रोक को हटा ली थी, साथ ही अतिआवश्यक होने पे संगठन के फंड के उपयोग की भी अनुमति दे दी थी। संघ के संयुक्त महामंत्री व प्रवक्ता सतीश कुमार बताया कि माननीय हाईकोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय के बाद सीएम उपाध्याय संघ के अध्यक्ष बने रहेंगे। महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को कानूनी मान्यता मिल गई है। उक्त निर्णय से निष्कासित भटनागर पिता-पुत्र को तगड़ा झटका लगा है।

मंडल सचिव डीपी अग्रवाल ने बताया कि उक्त संबंध में अशोक शर्मा महामंत्री वेस्ट सेन्टल रेलवे मजदूर संघ ने महाप्रबंधक पश्यिम मध्य रेल सुधीर कुमार गुप्ता जी अपर महाप्रबंधक शौभन चौधुरी, कार्मिक अधिकारी एसके अलबेला को हाईकोर्ट के निर्णय की कॉपी के साथ संघ का पत्र सौंपा।

संघ के मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, अवधेश तिवारी, दीना यादव, जेपी मीना, धीरू मिश्रा, हर्ष वर्मा, दीपक केसरी, रोशन यादव, एसआर बाउरी, तरूण बत्रा, अनिल चौबे, मंदीप सिंह, संदीप श्रोती, संतोष त्रिवेणी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सत्य की विजय बताया है।