खेल मंत्रालय ने की 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा

युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की आज घोषणा की। पुरस्कार विजेता 30 नवम्‍बर, 2022 (बुधवार) को अपरान्ह 4 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करेंगे। वर्ष 2022 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को दिया जाएगा। इसके साथ ही खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ी 2022 के अर्जुन पुरस्कार प्राप्‍त करेंगे।

मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2022

शरत कमल अचंता (टेबल टेनिस)

अर्जुन पुरस्कार

सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्डौस पाल (एथलेटिक्स), अविनाश साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एच एस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस इक्का (हाकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लानबाल), सागर ओव्हालकर (मलखम्ब), इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशू), मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन) को अर्जुन पुरस्कार दिया जायेगा।

द्रोणाचार्य पुरस्कार

जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती) को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जायेगा।

लाइफटाइम कैटेगरी

दिनेश लाड (क्रिकेट), बिमल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)।

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हाकी), बी सी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)।

राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2022

ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन।

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2022

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर।