नाम जिसका है कोरोना
इसे हल्के में मत लेना ।
कुछ खाने से पहले भैया
सेनाटाइजर से हाथ धोना।
शक्ल सूरत ना कोई इसकी
घूम रही पर कोना कोना।
लोग कहे है महामारी
हर तरफ है रोना-धोना ।
खांसी छींक गर आए कभी
रुमाल मुंह पर रख लेना।
अफवाहों का मौसम है
मुश्किल हुआ सांस लेना।
डरने की बात नहीं कोई
सावधानी मगर बरतना।
‘मीरा’ कहे चौबीसों घंटे
है सबको सजग रहना।
-मीरा सिंह ‘मीरा’
महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय,
डुमरांव, जिला- बक्सर, बिहार














