आपके जीवन में समय का बहुत बड़ा महत्व है। आप उपयुक्त समय का लाभ उठाते हुए जीवन में सफलताएं अर्जित करें। अच्छे एवं बुरे समय के अलावा व्यक्ति को खतरों से भी निपटना पड़ता है। सप्ताह के इन हानिकारक खतरों से निपटने के लिए मैंने इस राशिफल में विभिन्न छोटे-छोटे उपाय बताएं हैं, जिससे आप खराब समय का एवं खतरों का सामना आराम से कर सकें। परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। अच्छा समय उसमें उत्प्रेरक का कार्य करता है।

इस सप्ताह मंगल 1 तारीख को मिथुन से कर्क राशि में जा रहा है। मिथुन राशि मंगल ग्रह की शत्रु राशि तथा कर्क राशि में मंगल नीच का होता है। मंगल मकर राशि में उच्च का होता है तथा वर्तमान में शनि मकर राशि में ही बैठा है।

जिसके कारण उसकी सीधी दृष्टि मंगल पर पड़ेगी और नीच भंग राज योग बनेगा। अतः यह सभी राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। इसी प्रकार बुद्ध वक्री होकर वृष राशि में पहुंचेगा जो कि उसकी मित्र राशि है। परंतु वक्री होने के कारण बुद्ध कोई अच्छे प्रभाव नहीं दे पाएगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातक इस सप्ताह सभी पर भारी रहेंगे। कार्यालय में उनका सिक्का चलेगा। अधिकारी उनके विरोध में रहते हुए भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। 4 और 5 तारीख को छोड़कर पूरे सप्ताह आपका अच्छा है, परंतु 31 मई एवं 6 जून विशेष रुप से बहुत लाभकारी हैं। इस वर्ष आपके यहां पर मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो प्रयास करें हो सकती है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई उत्तम चलेगी बच्चों से आपको सुख मिलेगा वाहन चलाने में सावधानी बरतें आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार और रविवार।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह उनका बहुत साथ देगा। धन की काफी आवक हो सकती है, परंतु वेतन से नहीं होगी। धन किसी और रास्ते से आएगा। शारीरिक कष्ट दूर होने का योग है। बच्चों को कष्ट हो सकता है। 6 तारीख को छोड़कर इस सप्ताह के सभी दिन अच्छे हैं। 1, 2 और 3 तारीख बहुत अच्छी है। आपको चाहिए कि बच्चों के कष्ट दूर करने के लिए राहु के शांति का उपाय करवाएं। इस सप्ताह का शुभ दिन बुधवार।

मिथुन राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रुओं को अगर आप चाहेंगे तो परास्त कर सकेंगे। अविवाहित जातकों के विवाह तय होने का योग है, परंतु बाधाएं बहुत आएंगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। 31 तारीख को छोड़कर सभी दिन अच्छे हैं। 4 और 5 जून अत्यंत लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें तथा किसी गरीब को दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार।

कर्क राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। सप्ताह का प्रारंभ के दिन और अंतिम दिन  बहुत लाभकारी हैं। शत्रुओं को आप इस सप्ताह परास्त कर सकेंगे आपकी कुंडली के गोचर में शत्रुहन्ता योग बन रहा है। आपको किसी नए कार्य में अपना धन नहीं लगाना चाहिए। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस वर्ष आपका धन किसी बड़े कार्य में व्यय होगा। 1, 2 और 3 जून नए कार्य को करने के लिए कम लाभकारी हैं। आपको चाहिए कि आप मंगलवार का व्रत रखें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक जिनकी शादी अभी नहीं हुई है उनके लिए यह सप्ताह अच्छा है। इस वर्ष आपकी शादी होने का बहुत अच्छा योग चल रहा है। आपको चाहिए कि आप इसके लिए प्रयास करें। कार्यालय में आपका वाद विवाद हो सकता है। उससे बचने का प्रयास करें। सुनी सुनाई बातों पर आंख मूंद कर यकीन न करें। विद्यार्थियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के आरंभ में थोड़ी परेशानी है, परंतु सप्ताह का मध्य और सप्ताह का अंत बहुत अच्छा है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन व्रत रखें तथा दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक जो शासकीय नौकरी में है उनके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। कार्यालय में उनकी अच्छी चलेगी, परंतु वाद-विवाद से बचें। इस सप्ताह का भाग्य साधारण है। प्रकृति से जुड़कर आप अपने आपको अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है। 4 और 5 तारीख आपके लिए बहुत अनुकूल है। आपको चाहिए कि अपने विशेष मामलों में 4 और 5 जून को ही निर्णय लें। पिताजी के स्वास्थ्य के लिए और अपनी नौकरी के लिए आपको चाहिए कि आप मंगलवार का व्रत करें तथा हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का 3 बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार।

तुला राशि
धन संबंधी मामलों में यह सप्ताह ठीक रहेगा। आप तरक्की के रास्ते आगे बढ़ेंगे।जनता में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। बच्चों से आपको सुख मिलेगा। यात्रा में दुर्घटनाओं से सावधान रहें। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। 4 और 5 तारीख को छोड़कर पूरा सप्ताह आपको लाभकारी है। 31 तारीख और 6 तारीख आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल है।शेयर इत्यादि में धन लगाने के लिए विशेषज्ञों से राय लेकर 31 तारीख या 6 तारीख को धन लगाएं लाभ होगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार।

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में  आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय संबंधी यात्राओं में सफलता मिलने का कम योग है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। जनता में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। भाग्य आपका साथ देगा। बच्चों से सुख प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे। कुछ जातकों का स्थानांतरण भी हो सकता है। 6 जून को छोड़कर पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा है। 1, 2 और 3 जून आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने माता पिता से आशीर्वाद ले कर के ही कोई कार्य प्रारंभ करें। प्रतिदिन घर से निकलने के पहले माता पिता से आशीर्वाद प्राप्त करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार।

धनु राशि
जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। प्रयास करें सफलता निश्चित है। आपके समस्त शत्रु आप से परास्त हो सकते हैं। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। धन आने का अच्छा योग है। यह पूरा सप्ताह आपके लिए लाभदायक है। 4 और 5 जून आपको रिस्क वाले कार्य करने के लिए बहुत अनुकूल है। 31 मई , 1, 2 और 3 जून को आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। आपको चाहिए कि इस सप्ताह आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। इस सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है, विशेषकर 31 मई और 6 जून। इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार की स्थिति सुधरेगी। बच्चों की पढ़ाई कम ठीक चलेगी। गुप्त शत्रु पैदा हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत और धन संबंधी मामलों के लिए सप्ताह अनुकूल है। इस सप्ताह आप गणेश जी की उपासना करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार।

कुंभ राशि
यह पूरा सप्ताह आपका अच्छा है। सामाजिक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। भाषा का उपयोग सावधानी से करें। आपके समस्त शत्रु इस सप्ताह परास्त हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 31 मई को रिस्क वाले कार्य न करें। 1, 2 और 3 जून आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं। 4 और 5 जून को धन आ सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह पंछियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। यात्राओं से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। बच्चों से आपको सुख प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। आपका भाग्य सप्ताह साथ देगा। भगवान की कृपा आपको मिलेगी। 1, 2 और 3 तारीख को रिस्क वाले कार्यों से बचें। 4 और 5 जून आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक है। आप का शुभ दिन मंगलवार।

Jyotish rashifal

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है। आपको लग्न राशि ज्ञात नहीं है तो आप हमारे whatsapp नंबर पर 7566503333 पर अपनी जन्म तिथि, समय एवं स्थान बता कर पूछ सकते हैं। इसके अलावा आपको अन्य कोई परेशानी है तो आप whatsapp नंबर 7566503333 पर लिख कर पूछ सकते हैं।