Homeआस्था7 से 13 जुलाई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल- जानें कैसा रहेगा...

7 से 13 जुलाई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल- जानें कैसा रहेगा भाग्य और किसे होगा धन लाभ

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय,
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400

Weekly Horoscope: सोमवार 7 जुलाई से रविवार 13 जुलाई 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, मंगल सिंह राशि में, बुध कर्क राशि में, शुक्र वृष राशि में, शनि मीन राशि में और वक्री राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध नरम-गरम रहेंगे। भाग्य आपका साथ दे सकता है। आपकी संतान आपके साथ सहयोग करेगी। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 जुलाई कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 7 और 8 जुलाई को आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है। उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध कटु हो सकते हैं। धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए सात और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। कार्यालय में आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। 9, 10 और 11 जुलाई को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाई बहनों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ की उम्मीद कम है। कार्यालय में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए  9 और 10 जुलाई कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। 7 और 8 तारीख को आप अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके सामने बैठकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। कचहरी के कार्यों में आपके प्रयास करने पर सफलता का योग है। धन आने की उम्मीद है। भाग्य से इस सप्ताह आपको कम मदद मिलने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 11 जुलाई की दोपहर के बाद से 12 और 13 जुलाई कार्यों को करने हेतु लाभकारी है। 9, 10 और 11 जुलाई की दोपहर तक आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें और सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको सहयोग प्राप्त होगा। धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में आपको बहुत ज्यादा सावधान रहना चाहिए। आपके जीवनसाथी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। आपको अपनी संतान से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक-तक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 जुलाई कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 11, 12 और 13 जुलाई को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आपको अपने उच्च अधिकारियों का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की उम्मीद नहीं है। कचहरी के कार्यों में आपके प्रयासों से सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई ठीक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

तुला राशि

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को बहुत आसानी से थोड़ा ही प्रयास करने पर समाप्त कर सकते हैं। थोड़ा धन आने का  योग है। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपनी संतान का सहयोग कम मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 जुलाई कार्यों को करने के लिए शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। 7 और 8 जुलाई को धन मिलने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा, विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध ठीक चलेगा। कार्यालय में आपको अपने साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई लाभ प्राप्त होने की उम्मीद नहीं है। संतान का भी सहयोग आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 जुलाई लाभप्रद है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिलेगी। आपके जीवनसाथी के क्रोध में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे। दुर्घटनाओं से बचने का आपको उपाय करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई कार्यों को करने के लिए फलदायक है। 7 और 8 तारीख को अगर आप पूर्णतया प्रयास करेंगे तो कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।  

मकर राशि

इस सप्ताह आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह थोड़ा सा प्रयास करने पर भी समाप्त कर सकते हैं। आपको अपनी संतान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जुलाई कार्यों को करने के लिए परिणाममूलक है। 9,10 और 11 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। 7 और 8 जुलाई को थोड़ा बहुत धन प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपकी माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको जनमानस का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी संतान को सुख प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी के क्रोध में वृद्धि हो सकती है। शत्रुओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 11, 12 और 13 जुलाई को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि 

इस सप्ताह आपकी माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जनता में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाई-बहनों से संबंध ठीक रहेंगे। आपकी संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। आपके सभी शत्रु शांत रहेंगे तथा शत्रुओं पर आपका दबाव भी रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जुलाई कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 7 और 8 जुलाई को भाग्य आपकी मदद कर सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Related Articles

Latest News