Aquarius Horoscope 2023: कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

कुंभ राशि राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है। कुंभ का अर्थ होता है घड़ा। अंग्रेजी में इसे (Aquarius) कहते हैं। यह 300 से 330 अंश तक स्थित है। धनिष्ठा नक्षत्र के अंतिम दो चरण चरण, शतभिषा नक्षत्र के चारों चरण तथा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रथम तीन चरण मिलकर कुंभ राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की आकृति कंधे पर घड़ा लिए पुरुष की है। इसका स्वभाव स्थिर है। कुंभ राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व वायु है, गुण तमोगुणी है, जाति शूद्र है। यह दिन में बली होता है। यह पश्चिम दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है। शरीर में पिंडली एवं आंतों पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है।

इस राशि के जातकों में शिल्पचातुर्य, वैज्ञानिकता, अन्वेषणशीलता आदि गुण होते हैं। यदि कुंभ राशि में जन्म हो तो मनुष्य दानी, कृतज्ञ, हाथी-घोड़ा और धन का स्वामी, शुभ दृष्टि एवं सदैव कोमल स्वभाव वाला, धन और विद्या हेतु प्रयत्नशील, पुत्र से युक्त, स्नेहयुक्त, यशस्वी अपनी शक्ति से धन का उपभोग करने वाला और निर्भीक होता है। इस राशि वालों के लिए सूर्य बाधक ग्रह होता है। सिंह राशि बाधक राशि होती है और शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं। कुंभ राशि के जातकों का जनवरी से मई तक का तथा नवंबर और दिसंबर का वार्षिक भविष्यफल अच्छा कहा जा सकता है। 

धन उपार्जन

जनवरी से अक्टूबर तक आपके पास धन आने का योग है। इस बीच में धन हानि भी हो सकती है। मई से अगस्त तक अच्छा धन आने की उम्मीद है। जून और जुलाई तथा दिसंबर के महीने में अच्छी मात्रा में धन आ सकता है। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में यह सामान्य रहेगी। पुनः नवंबर और दिसंबर के महीने में आपके पास धन की आवक बहुत तेजी के साथ बढ़ेगी। उपाय- घर से निकलने के पहले अपने माता पिता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।

कैरियर

वर्ष 2023 में अप्रैल महीने तक आपके कैरियर उछाल पर रहेगा। बाकी महीने में भी आपका कैरियर अच्छा रहेगा। इस प्रकार नवंबर और दिसंबर महीने में आपका कैरियर ठीक चलेगा और कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष आपके कैरियर का ग्राफ ऊंचाई की तरफ जाएगा।

उपाय- आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें।

भाग्य

वर्ष 2023 में कुंभ राशि के जातकों का भाग्य सामान्य है। जनवरी, फरवरी, मार्च तथा दिसंबर माह में आपको अपने भाग्य से मदद मिलेगी। साल के बाकी दिनों में आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा, अर्थात आप जितना परिश्रम करेंगे उतना ही आपको फल प्राप्त होगा। ज्यादा रिस्क वाले कार्य आपको एवाइड करना चाहिए। उपाय- हीरे या अमेरिकन डायमंड की अंगूठी पहने।

परिवार

इस वर्ष आपके माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। मई, जून और जुलाई के महीने में माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य भी नरम गरम रहेगा है। अप्रैल के पहले आपका अपने भाई-बहनों का सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। अप्रैल और अप्रैल के बाद भाई बहनों से आपके संबंध ठीक हो सकते हैं। जून और जुलाई के महीने में आप के संतान की उन्नति हो सकती है। पारिवारिक रूप से यह वर्ष आपके लिए कोई सामान्य है। उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

स्वास्थ्य

वर्ष 2023 में आपका स्वास्थ्य पूरे वर्ष भर अच्छा रहेगा। बीच-बीच में थोड़ा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जून 2023 से अक्टूबर 2023 तक आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। आपको चाहिए कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जून और जुलाई महीने में सतर्क रहें। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस वर्ष में थोड़ा खराब हो सकता है। उपाय- आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

व्यापार

यह वर्ष व्यापार के लिए अच्छा नहीं है। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपका व्यापार अच्छा चलेगा। मई के महीने से आपके व्यापार में उन्नति प्रारंभ हो जावेगी। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। अगस्त 9 सितंबर का महीना भी व्यापार की दृष्टि से ठीक प्रतीत होता है। इसके अलावा बाकी सभी महीने व्यापार की दृष्टि से सामान्य है। आप को बहुत सतर्क होकर के वर्ष 2023 में व्यापारिक कार्य करना चाहिए। उपाय- आपको चाहिए कि काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

विवाह

इस वर्ष आपकी कुंडली के गोचर में विवाह के अच्छे योग अप्रैल से सितंबर के महीने तक हैं। सितंबर के बाद से दिसंबर तक विवाह तय होने की संभावना कम है। अप्रैल से सितंबर के महीनों में अगर आपकी विंशोत्तरी दशा में विवाह के योग हैं तो विवाह  हो सकता है। इस वर्ष आपको विवाह में कोई व्यक्ति बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा। उपाय- किसी विद्वान ब्राह्मण से राहु की शांति का उपाय करवाएं।

मकान, कार

फरवरी और अप्रैल के महीने में मकान का आदि खरीदने का योग है। इस वर्ष आपकी कुंडली में सुख की वस्तुएं खरीदने का बहुत अच्छा योग नहीं है। आपको इन वस्तुओं को खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

उपाय- आपको चाहिए कि आप गरीब लोगों को चावल का दान दें।

वार्षिक उपाय

अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष  भगवान शिव का जल और दूध से महीने के प्रथम सोमवार को अभिषेक करें।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400