Saturday, January 24, 2026
HomeAutoसावधान! नकली FASTag एनुअल पास बेच रहीं फर्जी वेबसाइट,NHAI ने जारी की...

सावधान! नकली FASTag एनुअल पास बेच रहीं फर्जी वेबसाइट,NHAI ने जारी की चेतावनी…

अगर कार चालक फास्टैग एनुअल पास खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़े एनएचएआई की ओर से इसके बारे में अलर्ट जारी कर सूचित किया है। एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि वह केवल अपने राजमार्गयात्रा ऐप के माध्यम से ही वार्षिक पास की बिक्री करता है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

नकली FASTag Annual Pass से शुरू हुआ नया फ्रॉड, NHAI ने जारी की चेतावनी। साइबर क्रिमिनल्स ने फ्रॉड का एक नया तरीका ढूंढ लिया है और वो अब फास्टैग एनुअल पास खरीदारों को जाल में फंसा रहे हैं। NHAI ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है, “NHAI ने नेशनल हाईवे इस्तेमाल करने वालों को नकली वेबसाइटों और अनधिकृत लिंक से सावधान किया है, जो FASTag एनुअल पास बेचने का दावा कर रहे हैं। कृपया ध्यान दें कि FASTag एनुअल पास सिर्फ आधिकारिक राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए ही खरीदा जा सकता है”।

बचाव के तरीके:

– अनजान लिंक पर क्लिक न करें
– अपनी गाड़ी या FASTag की डिटेल्स अनजान सोर्स के साथ शेयर न करें
– हमेशा राजमार्गयात्रा ऐप का इस्तेमाल करें
– नकली वेबसाइटों से सावधान रहें

Related Articles

Latest News