Friday, April 24, 2026
HomeAuto11.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई Kia Carens Clavis

11.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई Kia Carens Clavis

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता किआ ने भारत में अपनी SUV Kia Carens Clavis लॉन्च कर दी है। Kia Carens Clavis में नया डिज़ाइन, लेटेस्ट फीचर्स, आकर्षक इंटीरियर और अधिक सुरक्षा किट दिया गया है।

किआ कैरेंस क्लैविस भारत में 6 इंजन और गियर बॉक्स विकल्पों के साथ 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी, जिसमें HTE, HTE(O), HTK, HTK+, HTK+(O), HTX और HTX+ जैसे विकल्प मिलेंगे। इसी तरह किआ कैरेंस क्लैविस में 8 कलर ऑप्शन आइवरी सिल्वर ग्लॉस, प्यूटर ऑलिव, इम्पीरियल ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, स्पार्कलिंग सिल्वर, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और क्लियर व्हाइट मिलेंगे।

Kia Carens Clavis के फीचर्स

Kia Carens Clavis में पतले LED DRLs LED हेडलाइट्स, नए डिज़ाइन के डुअल-टोन 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें 6 सीट और 7 सीट कॉन्फ़िगरेशन मिलेगा। इसमें 22.62-इंच डुअल-स्क्रीन सेट-अप दिया गया है, जिसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। Carens Clavis में नए डिज़ाइन के AC वेंट्स और ऑटो AC के कंट्रोल्स के साथ फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग Syros दिया गया है।

Kia Carens Clavis में 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 8-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, रिमोट फंक्शंस के साथ कनेक्टेड कार टेक और एक पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसके अलावा इसमें टॉप-स्पेक ट्रिम में 360-डिग्री कैमरा और एक लेवल 2 ADAS सूट भी दिए गए हैं जो क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट कोलिजन असिस्ट, लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स हैं।

Kia Carens Clavis का इंजन

Kia Carens Clavis में 115hp, 1.5-लीटर पेट्रोल और 6-स्पीड मैनुअल; 160hp, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटो और 116hp, 1.5-लीटर डीजल के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक इंजन के विकल्प दिए गए हैं। Carens Clavis में 160hp टर्बो-पेट्रोल यूनिट के लिए 6-स्पीड मैनुअल विकल्प भी मिलता है।

Kia Carens Clavis की कीमत

Kia Carens Clavis की बुकिंग आज 9 मई से कंपनी की वेबसाइट और डीलर्स के यहाँ शुरू हो गई है। 25,000 रुपये के टोकन का भुगतान करके नई किआ कैरेंस क्लैविस की प्री-बुकिंग की जा सकती है। किआ मोटर्स इंडिया ने भारतीय बाजार में इसके अलग-अलग वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये से लेकर 21.50 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी है।

किआ कैरेंस क्लैविस कीमत

वेरिएंट 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन (रुपये में) 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 1.5-लीटर डीजल इंजन
6-स्पीड MT 6-स्पीड MT 6-स्पीड iMT 7-स्पीड DCT 6-स्पीड MT 6-स्पीड AT
HTE 7-सीटर 11.50 लाख 13.50 लाख
HTE(O) 7-सीटर 12.50 लाख 13.40 लाख 14.55 लाख
HTK 7-सीटर 13.50 लाख 14.40 लाख 15.52 लाख
HTK Plus 7-सीटर 15.40 लाख 16.90 लाख 16.50 लाख 18 लाख
HTK Plus (O) 7-सीटर 16.20 लाख 17.70 लाख 17.30 लाख
HTX 7-सीटर 18.40 लाख 18.70 लाख 19.50 लाख
HTX Plus 7-सीटर 19.40 लाख 19.70 लाख 21.50 लाख
HTX Plus 6-सीटर 19.40 लाख 19.70 लाख 21.50 लाख

 

Related Articles

Latest News