Wednesday, February 11, 2026
Homeबॉलीवुड'घूसखोर पंडत' से ब्राह्मण समुदाय को पहुंची ठेस , फिल्म रिलीज़ पर...

‘घूसखोर पंडत’ से ब्राह्मण समुदाय को पहुंची ठेस , फिल्म रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग

ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की अनाउंसमेंट टीजर जारी किए गए। यह सभी नेटफ्लिक्स पर इस साल के आखिरी तक रिलीज होंगे।
इनमें से एक फिल्म जिसका नाम  ‘घूसखोर पंडत’ है। फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। इस फिल्म के खिलाफ विरोध शुरु हो गया है।
इसके डायरेक्टर रितेश शाह है और नीरज पांडे ने इसे प्रेजेंट किया है. फिल्म मनोज एक करप्ट पुलिस ऑफिसर अजय दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पंडत के नाम से भी जाना जाता है।
फिल्म के टाइटल से ब्राह्मण समुदाय की भावानाएं आहत हुई हैं। फिल्म के टाइटल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।
वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली हाई कोर्ट में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग करते हुए याचिका दायर की है।
याचिका में फिल्म के टाइटल को ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और प्रतिष्ठा के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक बताया गया है।
हनुमानगढ़ी के संत ने दी मनोज बाजपेयी को नसीहत
‘घूसखोर पंडत’ को लेकर अयोध्या के संत समाज में गहरा रोष देखने को मिल रहा है।संतों ने फिल्म को ब्राह्मण समाज के खिलाफ बताया है और इसके बहिष्कार की अपील की है।
अयोध्या के हनुमानगढ़ी के संत डॉक्टर देवेशाचार्य जी महाराज ने कहा कि फिल्म का शीर्षक ब्राह्मण समाज को बदनाम करने वाला है।
उन्होंने कहा कि मनोज बाजपेयी स्वयं ब्राह्मण हैं, ऐसे में उन्हें इस तरह की भूमिका या फिल्म का हिस्सा बनने से पहले सोचना चाहिए था। ब्राह्मण समाज को लगातार टारगेट किया जा रहा है यह एक वैश्विक साजिश का हिस्सा है।
ब्राह्मण समाज हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करता है। ऐसी फिल्मों का समाज को बहिष्कार करना चाहिए।
Related Articles

Latest News