Friday, April 24, 2026
Homeव्यापारसर्राफा बाजार में सोने की कीमत में उछाल, चांदी में भी तेजी

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में उछाल, चांदी में भी तेजी

नई दिल्ली,(हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,040 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया।

इसी तरह चांदी आज दिल्ली में 11,000 रुपये प्रति किलोग्राम से भी अधिक महंगी हो गई।

सोने के भाव में आज आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,40,460 रुपये से लेकर 1,40,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,28,750 रुपये से लेकर 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह चांदी की कीमत में भी उछाल आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 4,640 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 4,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,479.38 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा हुआ है। चांदी के भाव में भी पिछले सप्ताह की कारोबार में 19 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। लंदन सिल्वर मार्केट में चांदी का हाजिर भाव 76.92 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गया है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,40,610 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,40,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,40,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,40,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,28,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,40,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,40,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,40,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,40,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,28,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Related Articles

Latest News