मेष राशि में वक्री होकर गोचर करेगा राहु: यहां पढ़ें 7 से 13 अगस्त 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 7 अगस्त से रविवार 15 अगस्त 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के अधिक श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्टी से अधिक श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह प्रारंभ है चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। 7 अगस्त को 7:54 बजे प्रातः से मेष राशि में पहुंच जाएगा। चंद्रमा 9 अगस्त को 12:47 बजे दिन से वृष में, 11 अगस्त को 7:57 बजे रात से मिथुन में और 13 अगस्त को 5:30 रात से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य कर्क राशि में, मंगल और बुध सिंह राशि में तथा गुरु मेष राशि में गोचर करेंगे। शनि वक्री होकर कुंभ राशि में, शुक्र वक्री होकर कर्क राशि में और राहु वक्री होकर मेष राशि में गोचर करेगा। 

मेष राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान का आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी।   इस सप्ताह मेष राशि के जातक जिस किसी प्रतियोगिता में बैठेंगे उसमें सफल होंगे। धन आने में छोटी मोटी बाधाएं हैं। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे।  इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 अगस्त लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है। 

वृष राशि

यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। भाग्य के स्थान पर आपको इस सप्ताह परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। भाइयों से संबंध ठीक रहेगा। आपके लिए इस सप्ताह 9 तारीख के दोपहर के बाद से 10 और 11 तारीख उत्तम है। इस अवधि में अर्थात 9 की दोपहर के बाद से 10 और 11 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। 7, 8 और 9 तारीख की दोपहर के पहले का समय थोड़ा कम  लाभप्रद है। आपको चाहिए 7, 8 और 9 तारीख की दोपहर के पहले के समय में आप सतर्क हो करके ही कोई कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन मंदिर पर जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है। 

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। एक भाई या बहन को छोड़कर बाकी सभी भाई बहनों से आपके संबंध उत्तम रहेंगे। भाग्य से लाभ नहीं मिलेगा। आपको अपनी संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। संतान का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति में ठीक रहेगी। शत्रुओं को आप परास्त कर पाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 अगस्त उत्तम और फलदायक हैं। 9, 10 और 11 तारीख को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका यश आपके समाज में बढ़ सकता है। अविवाहित जातकों के यहां विवाह के शुभ प्रस्ताव आ सकते हैं। धन आने का अच्छा संयोग बन रहा है। व्यापार उत्तम चलेगा। पिताजी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। वाहन चलाने में पूरी सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपके लिए 7, 8 और 9 की दोपहर तक का समय उत्तम है। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को 7, 8 और 9 तारीख के दोपहर के पहले करने का प्रयास करें। 9, 10 और 11 तारीख को धन आने का योग बनेगा। 12 और 13 तारीख को कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी से करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में बैठकर कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम चलेगा। कचहरी के कार्य में सफलता का योग है। धन प्राप्त होने में कुछ विलंब हो सकता है। भाग्य साथ देगा परंतु भाग्य के कारण कोई काम नहीं हो पाएगा। अपने कार्यों के लिए आपको परिश्रम करना ही पड़ेगा। आपके सुख में मामूली वृद्धि होगी।  दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9 तारीख की दोपहर के बाद से 10 और 11 तारीख उत्तम और फलदायक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का योग बन रहा है। भाग्य से भी आपको इस सप्ताह लाभ प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में आपको पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में प्रगति होगी। अगर आपके ऊपर कर्ज है तो उसकी मात्रा में कमी आएगी। शत्रुओं से पीड़ा प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 अगस्त शुभ और सफलतादायक हैं। 7, 8 और 9 अगस्त को आपको सतर्क रहकर ही कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। इस समय का उपयोग कर अपने व्यापार को आगे बढ़ाएं। कार्यालय में आपके कार्य संपन्न होंगे। अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ मिलने वाला नहीं है। परंतु अगर आप परिश्रम करेंगे तो भाग्य के सहारे आपके कई कार्य हो सकते हैं। आपकी संतान को परेशानी हो सकती हैं।  माताजी को कष्ट हो सकता है। आप इस सप्ताह शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 7, 8 और 9 अगस्त की दोपहर तक का समय ठीक है। 9 अगस्त की दोपहर के बाद तथा 10 और 11 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको शासकीय कार्यालय में उत्तम मदद मिलेगी। शासकीय कार्यालय में आपके लंबित कार्य हो जाएंगे। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य के सहारे आप अपने कार्यों को निपटा सकते हैं।   आपको अपने संतान से लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई बेहतर चलेगी। आपके सुख में कमी आएगी। माताजी को कष्ट हो सकता है। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 9 तारीख की दोपहर के बाद से 10 और 11 तारीख उत्तम और लाभप्रद हैं। सप्ताह के बाकी दिन आप को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन दूध और जल से भगवान शिव का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का  पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छी मदद मिलेगी। आपके व्यापार में उन्नति होगी। भाई बहनों से आपको कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों से तकरार संभव है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी।  आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 7, 8 और 9 तारीख की दोपहर तक का समय उत्तम है। 12 और 13 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। भाग्य आपका सामान्य रूप से साथ  देगा। इसका अर्थ है कि अगर आप परिश्रम करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। बगैर परिश्रम के आपको कहीं कोई सफलता प्राप्त नहीं होगी।  कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रूप से ठीक रहेगी। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। धन आने में बाधाएं आएंगी। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 7, 8 और 9 तारीख की दोपहर तक का समय परिणाम दायक है। इस समय में आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। 12 और 13 अगस्त को आपको कोई भी कार्य योजनाबद्ध ढंग से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।  

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपके जीवनसाथी का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने भाई बहनों से सहयोग प्राप्त नहीं होगा।  माताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य सामान्य है। आपको अपने संतान से सामान्य सुख प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 अगस्त उत्तम और लाभदायक हैं। आप अपने सभी कार्य इन तीनों तारीखों में करवाएं। आपको अवश्य सफलता प्राप्त होगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

आपका, आपके जीवनसाथी का, आपकी माताजी और पिताजी का सभी का स्वास्थ्य जैसा चल रहा है, वैसा ही इस सप्ताह भी रहेगा। इस सप्ताह आपके संतान को उन्नति प्राप्त हो सकती है।  आपको अपनी संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। शत्रुओं को इस सप्ताह आप से हार का सामना करना पड़ेगा। अगर आप थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु पूर्णतया समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।  कर्ज में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 अगस्त उत्तम और लाभदायक हैं।  आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चिड़ियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।