साप्ताहिक राशिफल-6 से 12 नवंबर 2023 तक: कुंभ राशि में वक्री रहेंगे शनि, मेष राशि में गोचर करेंगे गुरु

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 6 नवंबर से रविवार 12 नवंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 की कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी से कार्तिक कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। 6 नवंबर को ही 2:07 दिन से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 8 नवंबर को 1:56 बजे रात से चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा तथा 11 नवंबर को 12:45 बजे दिन से तुला राशि का हो जाएगा।

इस सप्ताह सूर्य और मंगल तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मीन वक्री रहेंगे, वहीं गुरु मेष राशि में गोचर करेंगे। बुद्ध प्रारंभ में तुला राशि में रहेगा तथा 6 नवंबर को 6:45 बजे सायंकाल से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको धन लाभ के मात्रा में वृद्धि होगी। आपके प्रयासों से आपके शत्रुओं को काफी नुकसान हो सकता है। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपको कुछ मानसिक क्लेश भी हो सकता है। कचहरी के कार्यों में प्रगति होगी। आपका स्वास्थ्य ठीक होगा।  इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर लाभकारी हैं। 11 और 12 नवंबर को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए।  आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार के दिन व्रत रखें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी वृद्धि होगी। कृपया अपने अधिकारियों से बहस ना करें। व्यापार सामान्य रहेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपके संतान को लाभ मिल सकता है। संतान का आपके सहयोग भी मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 तारीख उत्तम है। 11 और 12 नवंबर को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य के कारण रुके हुए बहुत सारे कार्य संपन्न होंगे। कार्यालय में व्यर्थ का वार्तालाप होगा। उससे सावधान रहें। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आने की पूरी उम्मीद है। छात्रों के लिए पढ़ाई में बाधा होगी। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 नवंबर उत्तम और परिणाम दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातःकाल स्नान के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को अर्पित करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

आपकी सुख में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के पेट में पीड़ा हो सकती है। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। आपको अपनी संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य गति से चलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों से संबंध ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह काफी हद तक ठीक रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धन आने का उत्तम योग है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने परिश्रम पर भरोसा करना चाहिए। इस सप्ताह आपको कुछ भी प्राप्त करने के लिए मेहनत ज्यादा करना पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 नवंबर उत्तम है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रुद्राभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।  

कन्या राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली में धन आने का उत्तम योग है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेगा। आपके जीवनसाथी को भी कष्ट हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रुओं से आपको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 नवंबर शुभ फलदायक है। 6, 7 और 8 नवंबर को आपको सावधान रहकर के कोई कार्य करना चाहिए। कार्य करने के पहले योजना बनाना अनिवार्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सभी के स्वास्थ्य की कामना के लिए भगवान शिव का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका प्रभामंडल अत्यंत तेज रहेगा। आपके सामने कोई भी व्यक्ति आपकी बात को काट नहीं पाएगा। वाद-विवाद में आप श्रेष्ठ रहेंगे। कचहरी के कार्यों में प्रगति होगी। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने बेटी से लाभ प्राप्त होगा अर्थात आपकी बेटी कुछ ऐसा करेगी जिससे आपको शारीरिक मानसिक क्या आर्थिक लाभ हो। माता-पिता का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ खराबी आ सकती है। आपके पैरों को या पेट के अंदर कुछ कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर उत्तम है। 9 और 10 नवंबर को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और सप्ताह में प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन आने की मात्रा में काफी कमी आएगी। आपका व्यापार सामान्य रहेगा ।  आपको अपनी संतान से लाभ प्राप्त नहीं होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से डरने की आवश्यकता नहीं है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य आपका सामान्य रूप से साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 6 को 2 बजे के बाद से तथा 7 और 8 तारीख परिणाम दायक हैं। 11 और 12 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत सुंदर धन योग लेकर आ रहा है। मगर यह सब आपकी परिश्रम पर निर्भर करेगा। अगर आप ठीक से योजना बनाकर कार्य करेंगे तो इस सप्ताह आपके पास अच्छे धन आने का अच्छा योग है। इस सप्ताह आपके पिताजी और माताजी दोनों को थोड़ा बहुत शारीरिक कष्ट रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। भाग्य से कोई आपको विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 नवंबर परिणाम मूलक हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको शुक्रवार को मंदिर पर जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

मकर मकर राशि के जातक अगर सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह उनके लिए बहुत उत्तम है। उनकी कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रमोशन का अगर समय है तो प्रमोशन भी हो सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। पिताजी को खून संबंधी कोई रोग हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर फलदायक हैं। 6, 7 और 8 नवंबर को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। अगर आवश्यक हो तो 6 तारीख को 2 बजे के पहले आप अपने कार्य कर सकते हैं उसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गौ माता को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी और पिताजी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर ही विश्वास करना होगा। इस सप्ताह आपको जो कुछ मिलेगा वह आपके परिश्रम से ही मिलेगा। भाग्य के सहारे आपको कुछ भी नहीं प्राप्त हो सकता है। कचहरी के कार्यों में थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6, 7 और 8 उत्तम है। 6 तारीख को 2 बजे के पहले 9 और 10 तारीख को आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से प्रतिदिन अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में मामूली सफलता मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधाएं हैं। भाग्य  सामान्य रूप से कार्य करेगा। धन आने में बाधा है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 नवंबर उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहकर के ही कार्य करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।