Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में बड़ी गिरावट,...

सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में बड़ी गिरावट, आज चांदी के दाम भी घटे

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 25 जून 2025 को लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, वहीं चांदी के दाम भी 1000 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ गए हैं।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,950 रुपये से लेकर 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 90,700 रुपये से लेकर 90,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

आज प्रमुख शहरों में सोने का दाम

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 90,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 98,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना  99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News