Thursday, December 11, 2025
Homeखास खबरलखनऊ रेलवे स्टेशन पर कॉन्कर्स कार्य के कारण कई रेलगाड़ियों के मार्ग...

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कॉन्कर्स कार्य के कारण कई रेलगाड़ियों के मार्ग में बदलाव

भारतीय रेल के लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर 31 जुलाई से कॉन्कर्स के लिए कार्य रेलगाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा। इस कारण कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग और संचालन में बदलाव किए गए हैं।

गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ जंक्शन और 22684 लखनऊ जंक्शन-यशवंतपुर ट्रेनें चार अगस्त से 25 सितंबर तक लखनऊ की बजाय उतरेटिया से संचालित होंगी। वहीं गाड़ी संख्या 14260 लखनऊ-गया एक्सप्रेस को लखनऊ से 20 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 15120 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस एक अगस्त से 25 सितंबर तक लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी, बल्कि आलमनगर पहुंचने के बाद ट्रांसपोर्टनगर और उतरेटिया होकर वाराणसी की ओर जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव आलमनगर और उतरेटिया स्टेशन पर होगा।

इसी तरह गाड़ी संख्या 15128 नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी इसी रूट पर चलेगी। 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन अगस्त से 21 सितंबर तक मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गाड़ी 31 जुलाई से 24 सितंबर, गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेगी। इन ट्रेनों का ठहराव ऐशबाग स्टेशन पर होगा।

रेलवे ने यात्रियों से मार्ग परिवर्तन और समय में बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Latest News