Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शनिवार 12 जुलाई 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में जोरदार तेजी देखी जा रही है, वहीं चाँदी के दाम में भी रिकॉर्ड तोड़ उछाल है।
24 कैरेट सोने का भाव
आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,710 रुपये से लेकर 99,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
22 कैरेट सोने का भाव
सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 91,400 रुपये से लेकर 91,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
चाँदी का भाव
दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 99,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 91,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 99,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 99,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।










