Homeखास खबरमानसून का मौसम: इस सीजन में अब तक 12.3% अधिक हुई बारिश,...

मानसून का मौसम: इस सीजन में अब तक 12.3% अधिक हुई बारिश, आज भी कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

देश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही झमाझम बारिश की दौर जारी है। झमाझम बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों के लिए बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार देश में इस सीजन में अब तक सामान्य से 12.3 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी चुका है। 26 जून तक सामान्य रूप से 134.3 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल अब तक 146.6 मिमी बारिश हो चुकी है। 

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 27 जून और शनिवार 28 जून को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन इन राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Latest News