Homeखास खबरयूपी-बिहार के लिए चलने वाली चार जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि...

यूपी-बिहार के लिए चलने वाली चार जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी

भारतीय रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से चार जोड़ी साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित किए गए हैं। ये चारों स्पेशल ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है।

मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्‍या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल को 24 सितंबर 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्‍या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 25 सितंबर 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्‍या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन को 28 सितंबर 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्‍या 09186 अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन को 29 सितंबर 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। 

उधना-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्‍या 09117 उधना-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन को 26 सितंबर 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्‍या 09118 सूबेदारगंज-उधना स्पेशल ट्रेन को 27 सितंबर 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

उधना-धनबाद स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09039/09040 उधना-गया स्पेशल को धनबाद स्‍टेशन तक विस्‍तारित किया गया है। अब यइ ट्रेन गया के बजाय धनबाद तक चलेगी। गाड़ी संख्‍या 09039 उधना-धनबाद स्पेशल को 26 सितंबर 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्‍या 09040 धनबाद-उधना स्पेशल को 28 सितंबर 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हज़ारीबाग़ रोड, पारसनाथ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News