Friday, September 11, 2026
Homeखास खबररूस में 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान-अमेरिका में सुनामी की चेतावनी

रूस में 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान-अमेरिका में सुनामी की चेतावनी

रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पास मंगलवार को 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। USGS के मुताबिक भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। इसके चलते जापान और अमेरिका में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

रूस में कमचटका प्रायद्वीप के पास 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। यह भूकंप रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में 1952 के बाद का सबसे तेज़ झटका माना जा रहा है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। इसके चलते जापान और अमेरिका में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान में पहले से ही लहरें किनारों से टकरा चुकी हैं। ऐहतियात के तौर पर फुकुशिमा स्थित परमाणु संयंत्र को खाली करा लिया गया है।

रूसी स्थानीय मीडिया के अनुसार, देश के सुदूर पूर्वी तटीय इलाके में आए भूकंप से कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं बंदरगाह शहर सेवेरो-कुरिल्स्क में सुनामी की लहरें टकराईं, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक्स कर बताया कि रूस में 8.7 तीव्रता का भूकंप के कारण हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट के लिए सुनामी निगरानी लागू है। जापान भी खतरे में है। हिम्मत रखें और सुरक्षित रहें।

समाचार स्रोत- शब्द

Related Articles

Latest News