Sunday, July 26, 2026
Homeखास खबरनागपुर-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, एमपी-यूपी रूट के स्टेशनों पर रहेगा...

नागपुर-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, एमपी-यूपी रूट के स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

Special Train: भारतीय रेल प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01203/01204 नागपुर-गया-नागपुर एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 1-1 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। 

गाड़ी संख्या 01203 नागपुर-गया स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01203 नागपुर-गया स्पेशल ट्रेन 10 मई 2025 को नागपुर स्टेशन से दोपहर 15:40 बजे प्रस्थान कर, इटारसी रात 20:40 बजे, जबलपुर रात्रि 23:40 बजे, अगले दिन सतना 02:15 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 20:30 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01204 गया-नागपुर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01204 गया-नागपुर स्पेशल ट्रेन 13 मई 2025 को गया स्टेशन से रात 23:45 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना सुबह 11:45 बजे, जबलपुर दोपहर 14:55 बजे, इटारसी 19:15 बजे पहुँचकर,अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन मध्य रात्रि 00:45 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन का ठहराव

यह ट्रेन नरखेड जंक्शन, पांढुरना,आमला, बैतूल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News