गर्मियों के मौसम की छुट्टियों पर ट्रेनों में रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे के द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिल्ली से दरभंगा के मध्य समर स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 04072 दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04072 दिल्ली-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को दिल्ली से 11:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 8:40 बजे हाजीपुर, 9.40 बजे मुजफ्फरपुर, 11:10 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 13.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04071 दरभंगा-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन
इसी तरह गाड़ी संख्या 04071 दरभंगा-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से 15:00 बजे चलकर 16:30 बजे समस्तीपुर, 18:30 मुजफ्फरपुर, 19.25 बजे हाजीपुर पर रुकते हुए अगले दिन 18:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
ठहराव
दरभंगा-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और बिहार के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।











