गर्मियों के मौसम की छुट्टियों में ट्रेनों में रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे के द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में नई दिल्ली से सहरसा के बीच समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 04058 नई दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04058 नई दिल्ली-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से 19:30 बजे चलकर अगले दिन बिहार के 13:40 बजे हाजीपुर, 14:25 बजे शाहपुर पटोरी, 15:40 बजे बरौनी, 16:08 बजे बेगुसराय, 17:08 बजे खगड़िया, 17:58 बजे मानसी रुकते हुए 19:50 बजे सहरसा पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04057 सहरसा-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन
इसी तरह गाड़ी संख्या 04057 सहरसा-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सहरसा से 21:40 बजे रवाना होगी और 22:50 बजे मानसी, 23:02 बजे खगड़िया, 23:40 बजे बेगुसराय, अगले दिन 00:10 बजे बरौनी, 01:10 बजे शाहपुर पटोरी, 01:55 बजे हाजीपुर स्टेशनों पर रुकते हुए 23:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
ठहराव
गाड़ी संख्या 04058/04057 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन यूपी के प्रयागराज, वाराणसी गाजीपुर, बलिया और बिहार के खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।











