‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान कोलकाता में हंगामा मच गया। इससे नाराज अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने पश्चिम बंगाल सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा ट्रेलर लॉन्च की अनुमति नहीं दी गई। इससे नाराज अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने पश्चिम बंगाल सरकार से पूछा कि क्या इस राज्य में अभिव्यक्ति की आज़ादी है? फिल्म निर्माता अपनी बनाई फिल्में प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं।
पल्लवी जोशी ने बंगाल सरकार से पूछा कि आखिर सरकार को किस बात का खतरा महसूस हो रहा है? ऐसा तो कश्मीर में भी नहीं हुआ। आज बंगाल में क्या हो रहा है। इसीलिए ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्में महत्वपूर्ण हैं। भारत का हर व्यक्ति बंगाल की सच्चाई जानने के लिए इस फिल्म देखे। कलाकारों को सम्मान देना राज्य की जिम्मेदारी है।
वहीं फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा कि मैं परसों ही अमेरिका से लौट के आया। हम यहां कोलकाता में ट्रेलर को लॉन्च करना चाहते थे। 16 अगस्त इसलिए चुना क्योंकि ये डायरेक्ट एक्शन से जुड़ा है। एक बड़ी चेन के साथ हमारा कार्यक्रम सेट था, लेकिन बाद में उसे कैंसिल कर दिया गया। फिर हमने एक दूसरी सिनेमा चेन से बात की पर उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए।
उन्होंने कहा कि एक फिल्ममेकर के लिए इससे बुरी बात क्या होगी कि उसकी फिल्म को रोका जा रहा है। फिर हमने इसे बैंकवेट हॉल में रिलीज करने का प्लान बनाया। एक फिल्म जो बंगाल के बारे में ही है, उसे क्यों रोका जा रहा है? पता नहीं किस चीज का उन्हें डर है। क्या वो दबाना चाहते हैं, लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगा।











