Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरआज रिकॉर्ड तोड़ महंगा हुआ सोना, चाँदी ने भी लगाई ऊँची छलांग

आज रिकॉर्ड तोड़ महंगा हुआ सोना, चाँदी ने भी लगाई ऊँची छलांग

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 9 सितंबर 2025 को प्रारंभिक कारोबार के दौरान सोने के भाव में 1250 रुपये से लेकर 1400 रुपये की रिकॉर्ड तेजी है और सोने के दाम सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुँच गए हैं। आज 24 कैरेट सोना 1,10,290 रुपये से लेकर 1,10,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोने के दाम भी आज स्थिर हैं और 22 कैरेट सोना 1,01,100 रुपये से लेकर 1,01,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,10,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,01,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,10,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,01,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,10,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,01,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में भी जोरदार तेजी दिख रही है और चाँदी 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News