Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरआज का सोने का भाव: सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चाँदी...

आज का सोने का भाव: सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चाँदी भी चमकी

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 2 सितम्बर 2025 को शुरूआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी है और 24 कैरेट सोना लगभग 210 रुपये की तेजी के साथ 1,06,090 रुपये से लेकर 1,06,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं आज 22 कैरेट सोना भी 200 रुपये की तेजी के साथ 97,250 रुपये से लेकर 97,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,06,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 97,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,06,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 97,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,06,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 97,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में तेजी है और चाँदी 1,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News