Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरआज का मौसम: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

आज का मौसम: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मूसलधार बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी अगले दो से तीन दिनों के दौरान मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की भी पूर्वानुमान जताया है।

Related Articles

Latest News