Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरआज का मौसम: देश के अधिकतर राज्यों में पहुंचा मानसून, 8 राज्यों...

आज का मौसम: देश के अधिकतर राज्यों में पहुंचा मानसून, 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

देश के 26 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अगले दो दिनों में मानसून के बाकी के राज्यों में भी पहुँचने की संभावना है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने आठ राज्यों असम, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण-गोवा क्षेत्र में 21 जून से 26 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी पहले ही दी थी।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून देश के अधिकतर राज्यों तक पहुंच चुका है और आने वाले अगले दो दिन में मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है।

Related Articles

Latest News