Sunday, July 26, 2026
Homeखास खबरव्यावसायिक पाठ्यक्रम : महाकौशल विश्व विद्यालय में ट्रैवल एंड टूरिज्म विषय की...

व्यावसायिक पाठ्यक्रम : महाकौशल विश्व विद्यालय में ट्रैवल एंड टूरिज्म विषय की छात्राओं को कराया गया शैक्षिक भ्रमण

जबलपुर । व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत ट्रैवल एंड टूरिज्म विषय की छात्राओं को आज दिनांक 14/2/2026 को महाकौशल विश्व विद्यालय में शैक्षिक भ्रमण कराया गया जिसमें विभागाध्यक्ष डॉ किरण सचदेवा द्वारा छात्राओं को वैमानिकी संकाय के बारे में बताया गया एवम विभिन्न अन्य संकाय जैसे वेटनरी आदि की जानकारी प्रदान की गई जिससे छात्राओं को निश्चित ही रोजगार प्राप्त करने में सहायता होगी ।

डायरेक्टर श्रीमान शिशिर तिवारी द्वारा विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया उक्त भ्रमण मे कुलपति डॉ आर सी मिश्रा के द्वारा छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया साथ ही अकादमिक डीन डॉ निखिल रंजन झा तथा विभागाध्यक्ष डॉ जी जी बरेले एवम प्रोफेसर डॉक्टर मुस्कान आलम श्रीमती मनीष मनीष नामदेव मनीषा नामदेव ने भी छात्राओं को मार्गदर्शि किया जिसमें टूरिस्ट में संकाय की लगभग 75 छात्राएं लाभान्वित हुई।

यह शैक्षणिक भ्रमण महाविद्यालय डॉ समीर शुक्ल के मार्गदर्शन एवं डॉ दुर्गा मिश्रा कोर्स कोआर्डिनेटर ट्रैवल टूरिज्म के संयोजन में कराया गया एवं छात्राओं के साथ डॉक्टर स्वाति सिंह ने शैक्षणिक भ्रमण में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Latest News