सोनल मंजू श्री ओमर
राजकोट, गुजरात
मशीनों के ये है जादूगर
नाम है इनका इंजीनियर
पेंसिल इनका औजार है
ड्रॉइंग सीट के कम्पोनेंट हजार है
रोबोट, रॉकेट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बनाते है
सॉफ्टवेयर बनाकर ये कंप्यूटर भी चलाते है
ये करते अनगिनत अविष्कार है
ये महाराज विश्वकर्मा के अवतार है
हर परिस्थिति से भिड़ जाते हैं
ये मुश्किलों से नहीं घबराते हैं
ऐसी-ऐसी तकनीक लाते हैं
सबके जीवन को सरल बनाते हैं
राष्ट्र का विकास इनके श्रम से ही होता है
अभियंता देश उन्नति का साधक होता है















