Homeजन-मनऊर्जा की बचत एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए अपनी भूमिका का...

ऊर्जा की बचत एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करे प्रत्येक व्यक्ति

इंदौर क्लाइमेट मिशन कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार की शाम पोलोग्राउंड स्थित बिजली कंपनी मुख्यालय सभागार में डॉ. चेतन सोलंकी का व्याख्यान आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके नेगी व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ. सोलंकी ने ऊर्जा संरक्षण की बात को कई उदाहरणों के साथ बताया एवं प्रत्येक व्यक्ति से ऊर्जा की बचत करने एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करने की बात कहीं।

इस अवसर पर एनर्जी स्वराज यात्रा के लिए निकली बस भी पोलोग्राउंड पहुंची। बस के माध्यम से भी डॉ. सोलंकी पर्यावरण हितों का संदेश प्रदान कर रहे हैं। ऊर्जा साक्षरता ज्ञान संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

Related Articles

Latest News