Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनजबलपुर : नगर निगम में मृतक आश्रित परिवारों को शीघ्र मिलेगी अनुकंपा...

जबलपुर : नगर निगम में मृतक आश्रित परिवारों को शीघ्र मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के मृतक कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने के संबंध में अजाक्स संघ नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष अमित मेहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू जी, निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज जी एवं निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार जी से सौजन्य मुलाकात कर लंबे समय से लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया गया कि नगर निगम में सेवा के दौरान निधन हुए कर्मचारियों के आश्रित परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। अनुकंपा नियुक्ति शासन की एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी व्यवस्था है, किंतु कई पात्र प्रकरण वर्षों से लंबित होने के कारण परिवारों के सामने जीवन-यापन की कठिन स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इस विषय को माननीय महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार ने अत्यंत संवेदनशीलता, गंभीरता एवं मानवीय दृष्टिकोण से सुना और आश्वस्त किया कि पात्र मृतक आश्रित परिवारों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाएगी, ताकि किसी भी परिवार को अनावश्यक भटकना न पड़े।

संगठन ने आशा व्यक्त की कि माननीय महापौर एवं निगम आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन द्वारा शीघ्र ठोस निर्णय लेकर प्रभावित परिवारों को वास्तविक राहत प्रदान की जाएगी।

संघ अध्यक्ष श्री अमित मेहरा, अक्षय कोरी, गुलशन जबलपुरी, राजेंद्र पटेल, मन्नू पटेल एडवोकेट, दीपक नरसम्मालु, रामू भैया, कोयरी नायडू, श्रीनिवास्लु रामाराव, अशोक वर्मा मागरदे, महेंद्र मलिक, राहुल आदित्य, सत्यम सैमुअल, पहलाद बर्मन, विजय सेन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

Related Articles

Latest News