अमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य के दतिया जिले में 11वीं सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन दतिया को किया जा रहा है, जिसमें कुराश एकेडमी पनागर के 13 खिलाड़ियों का चयन जबलपुर टीम दल में किया गया है।
कुराश एसोसिएशन जबलपुर के सचिव शशांक सिंह ठाकुर ने बताया कि कुराश एकेडमी पनागर के 13 खिलाड़ी जबलपुर टीम दल का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में संस्कारधानी जबलपुर का गौरव बढ़ाएंगे । वहीं शशांक सिंह ठाकुर जबलपुर टीम दल कोच के रुप में अपनी भूमिका अदा करेंगे ।
जबलपुर टीम दल में चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं- अनाया अली, आलिया खान, सुदीक्षा पेशवानी,अन्वी लोधी पटेल, अविरल सिंह ठाकुर, अरमान लोधी,रियांश सेन, अनमोल दहिया, अभय दुबे, नव दुबे, अर्श दुबे, सक्षम राय एवं रैफरी आंचल पटेल आदि।
जबलपुर टीम गुरुवार 10 जुलाई को दतिया के लिए रवाना होगी, सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अमित श्रीवास तथा पूर्व खिलाड़ी सुमित ठाकुर, राहुल भोजक, विश्वास चौधरी, सात्विक कुर्मी, सीरिल श्रीवास ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।











