एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल एवं कला प्रशिक्षण शिविर का समापन गत दिवस तरंग प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता थे।
इस अवसर पर शिविर के 123 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत और 61 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन अखिलेश अग्रवाल, केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारी एससी घोष, देवेन्द्र चढ़ोकार, दीपक निगम सहित बड़ी संख्या में नवोदित खिलाड़ी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है शिविर
समारोह के मुख्य अतिथि राजीव गुप्ता ने एक माह के शिविर को अनुशासित व बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद व उसके प्रशिक्षकों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिविर में प्रशिक्षित प्रतिभागी भविष्य में अपने-अपने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि एक माह का प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी होते हैं। राजीव गुप्ता ने कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल एवं कला प्रशिक्षण शिविर ने वर्तमान में नगर के सबसे बड़े खेल व कला प्रशिक्षण शिविर के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर ली है।
प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित
समापन समारोह में फुटबाल के कुलदीप बहादुर सिंह, पवन पटेल, राजेश सिंह, क्रिस्टोफर नरोन्हा, मनोज कुमरे, एएम बहादुर, हरीश नायक, क्रिकेट के हेमंत पोतदार, अनिल शर्मा, कुशलपाल सिंह चौहान, पीके सेन, इकबाल खान, तरूण विजयकर, अमित यादव, सुरेश त्रिवेदी, हाकी के शकील आफरीदी, बीएस त्रिपाठी, संजय केने, वालीबाल के प्रतीक शर्मा, अवधेश पटेल, महेश यादव, विजेन्द्र नागले, टेबल टेनिस के हितेश परमार, एमसी बलोधी, पंकज खत्री, राकेश खरे, बैडमिंटन के राजकुमार रजक, के. विनय राव, प्रतीक कनकने, कुश्ती के संजय सिंह, राजेश सोंधिया, कैलाश कहार, फिजिकल फिटनेस के प्रवीन कपूर, राजेन्द्र श्रीवास, एलके मिश्रा, स्केटिंग के ऋषभ यादव, अनंत यादव, कराटे की अदिति मिश्रा, राइफल शूटिंग के रितिक तिवारी, अंकित पटेल, योग की माधुरी तिवारी व कालीचरण पंडा ऐरोबिक्स की अंजू सिंह के साथ अन्य विधाओं में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक निधि बेन, पल्लवी वर्मा, संपदा बनोदे, गुलाम खान, पंकज मगरदे, सुरेश मुदिराज, विश्वनाथ धारगे, केके गौतम, रीतू रजक, छाया पटेल, यशिका वर्मा, कुरमीत कौर, इल्मा फातिमा खान, अन्या फातिमा खान को शिविर में उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभागी पुरस्कृत
प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 123 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट मेंनवीन कौशल, निर्भय चौहान, ऋषभ यादव, उज्जवल दुबे, देवांश सोनी, आर्यन भोइया, समर्थ कपूर, वेदांत मिश्रा, लक्ष्य मौर्य, लकी कुशवाहा, आयुष गौतम, देवांश फुटबाल में अथर्व कोरी, प्रणय देहरिया, उत्कर्ष कुशवाहा, कृष्णा शर्मा, दिव्यांश वर्षे, कृष्णा जयसिंघानी, शौर्य सिंह रावत, अभिराज कुमार सिंह, ध्रुव शुक्ला, अरवी पटेल, प्रांजल वर्मा, गरिमा दोलतानी, ओम शर्मा, हॉकी में रिफुल परेरिया, युव लारिया, अथर्व केशरवानी, काव्या भोयर, ओजस्वी सिंह मरावी, कृतिका गुप्ता बैडमिंटन में रूचित चौधरी, आदित्य सिंह चौहान, अथर्व वैष्णव, अन्वी गुरव, वंशिका हरचंदानी, त्रिशा आनंद, वंशिका पटेल, अल्पना पिल्लै, काशवी बेन टेबल टेनिस में आर्यन जायसवाल, शिवम पांडे, रियांश उपाध्याय, दिव्याांशी, निरवी, सलिता, दिव्यांश वालीबाल में अक्षिता गुप्ता, श्रेष्टि त्रिवेदी, पावनी सिंह मोना, अक्षम धावन्डे, निखिल जायसवाल, अथर्व नेमा, कुश्ती में विकास वंशकार देवांश मेहरा, आरूण विश्वकर्मा, शरीर सौष्ठव में अम्बर साहू, मार्शल आर्ट में संचित रैकवार, एकाग्र शिन्दे, रूही चौहान, संस्कार मेहता, हर्षित महावर, अंश कुशवाहा, लक्षिता सूर्यवंशी, प्रीतम मेहता, प्रत्यूष शर्मा शूटिंग में विनायक श्रीवास्तव, तेजस कुमार, प्रांशू वर्मा स्केटिंग में अंश पटेल, संस्कार मेहता, आरव श्रीवास्तव, श्रीकुमार विश्वकर्मा, अम्बर रंगराडे, सार्थक गोस्वामी, दिव्या सिंह, प्रिंस अहिरवार, दिव्याांशी सिंह, लक्षिता सिंह, भाव्या गोस्वामी, अनिका तिवारी को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन जयवंत वामन खारपाटे ने किया।











