कवयित्री डाॅ. आशा सिंह सिकरवार को मिला राष्ट्र गौरव अलंकरण

देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन आफ इंडिया ने विगत दिवस गाजियाबाद में गुजरात की कवयित्री डाॅ. आशा सिंह सिकरवार को राष्ट्र गौरव अलंकरण से विभूषित किया। 

समाज कल्याण फेडरेशन आफ इंडिया के तृतीय स्थापना दिवस एवं राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह के अवसरपर फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष, जितेन्द्र बच्चन ने डाॅ . आशा सिंह सिकरवार को  साहित्य के क्षेत्र में समाजिक सरोकार एवं जन जीवन के प्रति निष्ठा और समर्पण के  लिए सम्मानार्थ राष्ट्र गौरव अलंकरण व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

यह कार्यक्रम प्रताप विहार स्थिति फलोरेस अस्पताल के कान्फ्रेस हाल में आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि पीआईटी कालेज ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रोफेसर भरत सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में डाॅ. एमके सिंह, अलग-अलग विधाओं में आठ विश्व रिकॉर्ड बना चुके दिल्ली के डाॅ. सुरेश चंद्र वर्मा, मेरठ से रूपेनद्र सिंह रोमी और गाजियाबाद के वरिष्ठ समाज सेवी सुधीर कुमार श्रीवास्तव शामिल थे। संयुक्त रूप से सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया ।

राष्ट्रीय संयोजन सुधीर कुमार श्रीवास्तव के अनुसार साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, पर्यावरण, कला संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रही जिन 51 प्रतिभाओं को11 श्रेणियों में पुरस्कार एवं सम्मानित किया गया है, उनमें गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, बिहार और ओडीसा की रहने वाली प्रतिभाएँ उपस्थित रहीं। डाॅ. आशा सिंह सिकरवार को साहित्य के लिए राष्ट्र गौरव अलंकरण एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया।