Homeजन-मनरक्षा मंत्रालय की जमीन पर बना लिए शो-रुम, दुकानें, गोकलपुर में जल्द...

रक्षा मंत्रालय की जमीन पर बना लिए शो-रुम, दुकानें, गोकलपुर में जल्द होगी कार्यवाही

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो (सीओडी) से लगी हुई रक्षा मंत्रालय की जमीनों का सीमांकन किया जा रहा है। सीमांकन के साथ-साथ अतिक्रमणकर्ताओं को भी चिहिंत किया जा रहा है। जिन्होने जमीनों पर शो-रुम बना लिए है। वहीं अवैध निर्माणों को सेटेलाइट इमेज के साथ रिकार्ड में दर्ज किए जा रहे हैं।

बताया गया है कि रक्षा संपदा विभाग की टीम के साथ साथ स्थानीय जिला जिला प्रशासन, केंट बोर्ड के अधिकारियों को शामिल किया गया है। जिनके साथ मिलकर सर्वे के तहत गोकलपुर मार्केट की दुकानों की भी नपाई की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि भूमि रक्षा मंत्रालय की है,जिसका सर्वे सर्वे पूरा होने के बाद अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय की जमीनों पर बड़े-बड़े शो रूम बना लिए गए हैं। सर्वे करते हुए टीम जब पहुंची तो जमीन पर काबिज व्यापारियों से संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की मांग की तो उनके पास टैक्स की रसीदों के अलावा कुछ नही मिला। जिससे यह बात तो स्पष्ट है कि शासन की कीमती जमीनों पर सांठगांठ कर अवैध निर्माण कर लिए गए। अब रक्षा मंत्रालय की कार्यवाही के बाद हकीकत सामने आ रही है।

Related Articles

Latest News