Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनजिला प्रशासन की टीम को देखकर गोदाम प्रभारी ने लगाई दौड़, 6500...

जिला प्रशासन की टीम को देखकर गोदाम प्रभारी ने लगाई दौड़, 6500 क्विंटल धान जब्त

बालाघाट स्थित किरनापुर क्षेत्र के परसवाड़ा स्थित एकेएन ट्रेडर्स पर जब प्रशासनिक टीम जांच के लिए पहुंची तो प्रतिष्ठान का प्रभारी टीम को देखते ही मौके से भाग गया। टीम में तहसीलदार बबीता सूर्या, मंडी निरीक्षक भीमेंद्र चौधरी व कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मिलन तिवारी शामिल थे।

जांच के दौरान टीम को गोदाम में 6500 क्विंटल धान का भंडारण मिला। निरीक्षण के समय एकेएन ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अरविंद नागफांसे अनुपस्थित थेए जबकि उनके प्रतिनिधि अनिल नागफांसे टीम को देखकर भाग गए। इस स्थिति में प्रतिष्ठान में मिले 6500 क्विंटल धान को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया।

जांच के दौरान प्रतिष्ठान से जुड़े सदस्यों ने प्रशासनिक टीम के साथ असहयोग किया। प्रशासनिक टीम ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितताए अवैध भंडारण या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Latest News