मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड तथा पर्यटन विकास निगम और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन पर्यटन क्विज़ चित्रकला तथा कविता लेखन का ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय इस ऑनलाइन पर्यटन प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को कलेक्टर एवं अध्यक्ष डीटीपीसी जबलपुर कर्मवीर शर्मा ने होटल कल्चुरी रेजीडेंसी में किया।
इस अवसर पर डीटीपीसी के सीईओ हेमंत सिंह एवं पदेन सचिव क्षेत्रीय प्रबंधक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम जबलपुर इकाई एवं कलचुरी होटल के प्रबंधक एसपी सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आशीष दीक्षित आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना चाहिए इसके साथ ही पर्यटन के साथ अन्य आयामों को भी विस्तार देना चाहिए। बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ बड़ों के लिए भी यह है लाभदायी है।














